कक्षा 6 विज्ञान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर और नोट्स – हमारे चारों ओर के परिवर्तन


हम देख सकते है कि हमारे चारों ओर बहुत से परिवर्तन होते रहते है। जैसे- फसलों का समयानुसार बदलना, कली से फूल बनना, पत्तियों का रंग बदलना और फिर पेड़ों से गिरकर सूख जाना आदि।

क्या सभी परिवर्तन सदैव उत्क्रमित किए जा सकते है?

कुछ परिवर्तन ऐसे होते है जिन्हें हम उत्क्रमित कर सकते है जैसे-

  • गुब्बारे में हवा भरने से उसका आकार और आमाप बदल जाता है अगर हम गुब्बारे में से हवा को निकाल दे तो वह दोबारा उसी अवस्था में आ जाएगा।
  • कागज को मोड कर अगर हम उसका हवाई जहाज बनाते है तो कागज का आकार परिवर्तित हो जाता है, अगर हम कागज को दोबारा सीधा करे तो वह उसी आकार में वापस आ जाएगा जिसमे वह पहले था।
  • ठीक इसी प्रकार अगर हम गुथे हुए आटे की लोई को बेलकर रोटी बनाते है तो उसका आकार बदल जाता है और बेलने पर अगर हम आकार से खुश नहीं होते तो हम बिली हुई रोटी से दोबारा लोई को बना सकते है।

कुछ परिवर्तन ऐसे होते है जिनको हम उत्क्रमित नहीं कर सकते है जैसे-

  • अगर हम गुब्बारे को फुला कर किसी पतली चीज से उसमे छेद करते है तो वह फट जाएगा और दोबारा हम उसको फुला नहीं पाएंगे।
  • कागज को काट कर अगर हम हवाई जहाज बनाते है तो उसको पुनः उसी अवस्था में लाना मुमकिन नहीं है।
  • लोई कि रोटी बेलकर तवे पर सेकने के बाद सिकी हुई रोटी से दोबारा लोई नहीं बनाई जा सकती है।

ये कुछ ऐसे उदाहरण थे जिनसे हमे पता चलता है कि कुछ परिवतन ऐसे होते है जिनको उत्क्रमित किया जा सकता है और दोबारा प्रारम्भिक अवस्था में लाया जा सकता है जबकि कुछ परिवर्तन ऐसे होते है जिनको बदला नहीं जा सकता है। नीचे दी कई सारणी से आपको यह समझने में और मदद्द मिलेगी कि किन चीजों को उत्क्रमित किया जा सकता है और किनको नहीं।

परिवर्तनउत्क्रमित किया जा सकता है
कच्चे अंडे से उबला हुआ अंडानहीं
गाढ़े घोल से इडलीनहीं
गीले कपड़े से सूखे कपड़ेहाँ  
उन के धागे से बुना हुआ स्वेटरहाँ
अनाज से बनाया गया आटानहीं
ठंडे दूध से गरम दूधहाँ
सीधी डोरी से कुंडलित डोरीहाँ
कली से फूलनहीं
दूध से पनीरनहीं
गाय के गोबर से बायोगैसनहीं
खिचे रबड़ बैंड से सामान्य साइज़ का रबड़ बैंडहाँ
जमी हुई आइसक्रीम से ठंडी आइसक्रीमहाँ

क्या परिवर्तन करने के अन्य तरीके भी हो सकते है?

  • हम पदार्थों को गरम करके या उन्हे किसी अन्य पदार्थ के साथ मिश्रित करके भी परिवर्तित कर सकते है। इनमे से भी कुछ पदार्थो को तो उत्क्रमित किया जा सकता है जबकि कुछ को नहीं। आइये इन्हे भी कुछ उदाहरणों की सहायता से समझते है।
    • पानी को गर्म करते वक्त कुछ समय के बाद यह उबलना शुरू हो जाता हो और जल की मात्रा कम होने लगती है और जल वाष्प में परिवर्तित होने लगता है।
    • इसी प्रकार धूपबत्ती को जलाने से कुछ वक्त के बाद उसका कुछ भाग तो राख में बदल जाता है और कुछ भाग गैस मे इसको हम देख नहीं सकते लेकिन उसकी सुगंध के कारण उसको महसूस कर सकते है।
    • ऐसे ही जब हम दो पदार्थो को मिलाते है तो उनमे परिवर्तन होता है जैसे दूध में दही की थोड़ी सी मात्रा मिलाने पर और कुछ वक्त तक गरम स्थान पर रखने से दूध दही में परिवर्तित हो जाता है इस क्रिया को हम उत्क्रमित नहीं करते है।

⭐ हमारे चारों ओर के परिवर्तन को दो भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है-

  1. उत्क्रमित परिवर्तन
  2. अनुत्क्रमित परिवर्तन

कक्षा 6 विज्ञान पाठ 6 के प्रश्न उत्तर

1. जब आप जलमग्न इलाके में घूमते हैं तो अपनी पोशाक को मोड़कर उसकी लंबाई कम कर लेते हैं ? क्या परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है ?
उत्तर- हाँ, इस परिवर्तन को उत्क्रमित किया जा सकता है क्योकि हम अपनी पोशाक की लंबाई को फिर से सामान्य कर सकते है जिससे वह अपनी प्रारम्भिक अवस्था में आ जाएगी।

2. अकस्मात आपका प्रिय खिलौना गिरकर टूट जाता है। आप कतई इस परिवर्तन को नहीं चाहते थे? क्या यह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है ?

उत्तर- हम एक टूटे हुए खिलौने को दोबारा नहीं जोड़ सकते है इसी कारण यह परिवर्तन उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है।

3. नीचे दी गई सारणी में कुछ परिवर्तन दिए गए हैं। प्रत्येक परिवर्तन के सामने रिक्त स्थान में लिखिए कि वह परिवर्तन उत्क्रमित किया जा सकता है अथवा नहीं ?

उत्तर- 

क्रम संख्या परिवर्तनउत्क्रमित किया जा सकता है ( हाँ/नहीं)
1. लकड़ी के टुकड़े चीरनानहीं
2.आइसक्रीम का पिघलनाहाँ
3.चीनी का जल में घुलनाहाँ
4.खाना पकानानहीं
5.आम का पकनानहीं
6.दूध का दही में जमनानहीं

4. चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में परिवर्तन हो जाता है। क्या आप इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?

उत्तर- चित्रकारी करने पर ड्राइंग शीट में हुए परिवर्तन को उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है क्योकि एक बार चित्रकारी करने के बाद हम उसे परिवर्तित नहीं कर सकते है।

5. उदाहरण देकर उत्क्रमित किए जाने वाले तथा उत्क्रमित न किए जाने वाले परिवर्तनों में अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- उत्क्रमित परिवर्तन-  इस परिवर्तन में पदार्थ को दोबारा उसकी प्रारम्भिक अवस्था में बदला जा सकता है। उदाहरण- सूखे कपड़ो का धुलने के बाद गीला होना और घूप में रहने के बाद कुछ वक्त बाद दोबारा सूख जाना।

अनुत्क्रमित परिवर्तन- इस परिवर्तन में पदार्थ को दोबारा उसकी प्रारम्भिक अवस्था में बदला नहीं जा सकता है। उदाहरण- दूध का दही में परिवर्तित होने के बाद हम दही को दोबारा दूध में नहीं बदल सकते है।

6. टूटी हुई हड्डी पर बंधी पट्टी के ऊपर प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की एक मोटी परत चढ़ाई जाती है। सूखने पर यह कठोर हो जाती है जिससे टूटी हड्डी हिलती नहीं है। क्या POP में हुए इस परिवर्तन को उत्क्रमित कर सकते हैं ?

उत्तर- नहीं, इस परिवर्तन को हम उत्क्रमित नहीं कर सकते है क्योकि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) के एक बार कठोर होने पर उसको दोबारा परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।

7. रात्रि में एक सीमेंट की बोरी जो कि खुले मैदान में रखी हुई थी, वर्षा के कारण भीग जाती है। अगले दिन तेज़ धूप निकलती है। सीमेंट में जो परिवर्तन हो गया है क्या उसे उत्क्रमित कर सकते हैं ?
उत्तर- यह परिवर्तन उत्क्रमित नहीं किया जा सकता है क्योकि वर्षा के कारण सीमेंट भीग जाएगा और तेज धूप में वह कठोर हो जाता है जिसको हम दोबारा सीमेंट में परिवर्तित नहीं कर सकते है।


एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान सभी अध्याय तथा पाठ अभ्यास के प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

पाठकक्षा 6 विज्ञान पाठ का नाम
पाठ 1भोजन : यह कहाँ से आता है!
पाठ 2भोजन के घटक
पाठ 3तंतु से वस्त्र तक
पाठ 4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ 5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ 6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
error: Content is protected !!