कक्षा 6 विज्ञान अध्याय 4 वस्तुओं के समूह बनाना


हमारे चारों ओर की वस्तुएँ

  • हमारे आस-पास की सभी वस्तुओं की आकृति, रंग, गुण अलग-अगल होते है। जैसा कि आप नीचे दिये गए चित्र में भी देख सकते है।
हमारे चारों ओर की वस्तुएँ
  • इन वस्तुओं को बनाने में एक से अधिक पदार्थों का इस्तेमाल हो सकता है। पदार्थो के कुछ उदाहरण है- काँच, प्लास्टिक, लकड़ी, रुई, कागज, मृदा आदि।
  • हम किसी दिये गई पदार्थ का इस्तेमाल बहुत सी वस्तुओं के निर्माण में कर सकते है। आप नीचे दी गई तालिका में इसे और अच्छे से समझ सकते है –
पदार्थ इन पदार्थो से बनी वस्तुएँ
लकड़ी  कुर्सी, मेज, बेड
कागजपुस्तकें, नोटबुक, कैलेंडर
चमड़ाजूता, दस्ताने, कपड़े
प्लास्टिकखिलौने, कुर्सी, बैग
रुईकपड़े, बेंडेज, खिलौने
काँचबर्तन, आईना, चश्मा
  • इसके अलावा किसी एक वस्तु को एक पदार्थ से भी बनाया जा सकता है और अलग प्रकार के पदार्थो से भी।
वस्तुएँपदार्थ जिनसे से बनी है 
प्लेटप्लास्टिक, काँच, इस्पात
पेनप्लास्टिक, धातु
बर्तनस्टील, काँच, प्लास्टिक,
गेटलकड़ी, लोहे, स्टील

पदार्थो के गुण

  • किसी भी वस्तु को बनाने के लिए पदार्थ चुनते वक्त हमें पदार्थ के गुणों और वस्तु का निर्माण किस कारण से किया जा रहा है यह बात ध्यान में रखनी चाहिए।
  • अब हम उन गुणों के बारे में जानेंगे जो उसके उपयोग के लिए जरूरी होते है।

दिखावट

  • पदार्थ प्राय: दिखने में एक दूसरे से अलग होते है।
  • जैसे- लकड़ी, लोहे से अलग दिखाई देती है। इसकी प्रकार लोहा, तांबे और एलुमिनियम से अलग दिखता है। 
  • हम विभिन्न प्रकार के पदार्थो को काटकर अथवा रेगमाल से रगड़कर यह जान सकते है की कोई पदार्थ द्युतिवान (द्युतिवान वे पदार्थ होते है जिनमे चमक पायी जाती है) है या नहीं। 
  • पदार्थ जिनमे चमक (द्युति) पायी जाती है वे अक्सर धातु होते है। 
  • धातु के कुछ उदाहरण- सोना, लोहा, तांबा, एलुमिनियम आदि। 
  • कुछ धातु अक्सर वायु अथवा नमी के साथ अभिक्रिया होने के कारण अभी चमक खो देते है और द्युतिहीन हो जाते है। 
  • जैसे- लोहे की अगर वायु और जल के साथ अभिक्रिया हो जाती है तो उसमे जंग लग जाता है और वह अपनी चमक खो देता है।

कठोरता

  • जब हम विभिन्न पदार्थो को हाथ से दबाते है तो कुछ पदार्थो को दबाना (संपीडित करना) मुश्किल होता है, जबकि कुछ को आसान। 
  • कठोरता के आधार पर पदार्थ दो प्रकार के होते है –
    • कोमल पदार्थ– जिन पदार्थो को दबाना, खरोचना अथवा संपीडित करना आसान होता है उन्हे कोमल पदार्थ कहते है। कोमल पदार्थो के उदाहरण – रुई, स्पंज
    • कठोर पदार्थ– जिन पदार्थो को दबाना, खरोचना अथवा संपीडित करना मुश्किल होता है उन्हे कठोर पदार्थ कहते है। कठोर पदार्थो के उदाहरण- लकड़ी, लोहा

विलेय अथवा अविलेय

  • विलेय- जो पदार्थ पानी मे पूरी तरह से घुल या विलीन हो जाते है उन्हे विलेय पदार्थ कहते है। विलेय पदार्थो के उदाहरण- चीनी, नमक 
  • अविलेय- जो पदार्थ पानी मे पूरी तरह से घुलते या विलीन नहीं होते है उन्हे अविलेय पदार्थ कहते है। अविलेय पदार्थो के उदाहरण- लकड़ी का बुरादा
  • अगर हम द्रव की बात करे तो कुछ द्रव जल में पूरी तरह से मिश्रित हो जाते है जबकि कुछ जल में मिश्रित नहीं होते और थोड़े समय के बाद अपनी एक अलग ही परत बना लेते है। जैसा कि आप नीचे दिये गए चित्र में देख सकते है।
(a) कुछ द्रव जल के साथ मिश्रित हो जाते हैं जबकि (b) कुछ नहीं होते
(a) कुछ द्रव जल के साथ मिश्रित हो जाते हैं जबकि (b) कुछ नहीं होते
  • आप नीचे दी गई तालिका में उन द्रवों को देख सकते है जो जल में मिश्रित होते है और जो नहीं होते –
द्रवभली-भाँति मिश्रित होता है/  मिश्रित नहीं होता है 
सिरका  भली-भाँति मिश्रित होता है
नींबू का रसभली-भाँति मिश्रित होता है
सरसों का तेलमिश्रित नहीं होता है
नारियल का तेलमिश्रित नहीं होता है
किरोसिनमिश्रित नहीं होता है
  • ठीक इसी तरह कुछ गैसें भी जल में घुलनशील होती है जबकि कुछ नहीं होती है। 
  • जैसे- ऑक्सीजन जल में घुलनशील है और जल के जीव-जंतुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वस्तुएँ जल में तैर अथवा डूब सकती हैं

  • कुछ पदार्थ जल में तैरने लगते है जबकि कुछ तली में जाकर बैठ जाते है। आप नीचे दिये गए चित्र में देख सकते है।
जल में डूबती तथा तैरती वस्तुएँ
जल में डूबती तथा तैरती वस्तुएँ
  • कोई भी वस्तु जल में डूबती अथवा तैरती है यह समान्यत: उसके भार पर भी निर्भर करता है। 
  • वजन में हल्की चीजें पानी में तैर जाती है जबकि भारी चीजें डूब जाती है। 
  • जो वस्तुएँ जल में तैर जाती है उनके उदाहरण है- लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक के खिलौने, पत्ते, प्लास्टिक की खाली बोतल 
  • जो वस्तुएँ जल में डूब जाती है उनके उदाहरण है- चाबी, सिक्के, लोहा

पारदर्शिता

पारदर्शी वस्तुएँजिन पदार्थो से होकर वस्तुओं को देखा जा सकता है उन्हें पारदर्शी वस्तुएँ कहते है। पारदर्शी वस्तुओ के उदाहरण- काँच, हवा, साफ पानी आदि।

पारदर्शी वस्तुओं के उदाहरण

अपारदर्शी वस्तुएँ – जिन पदार्थो से होकर वस्तुओं को देखा नहीं जा सकता है उन्हें अपारदर्शी वस्तुएँ कहते है। अपारदर्शी वस्तुओ के उदाहरण- लकड़ी के बॉक्स, गत्ते के डिब्बे, ईट, किताब आदि।

अपारदर्शी वस्तुओं के उदाहरण

पारभासी वस्तुएँऐसे पदार्थ जिनसे वस्तुओं को देखा तो जा सकता है लेकिन स्पष्ट नहीं उन्हें पारभासी वस्तुएँ कहते है।  पारभासी वस्तुओं के उदाहरण- कोहरा, कागज, बादल, धुआँ आदि।

पारभासी वस्तुओं के उदाहरण

⭐ पदार्थो को उनके गुणों में समानताओ और विभिन्नताओ के आधार पर समूहों में बांटा जाता है।

वस्तुओं के समूह बनाना प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. लकड़ी से बनाई जा सकने वाली पाँच वस्तुओं के नाम लिखिए।

उत्तर: मेज, दरवाजे, खिड़की, बर्तन, खिलौने

प्रश्न 2. निम्न में से चमकदार पदार्थो का चयन कीजिये :

काँच की प्याली, प्लास्टिक का खिलौना, स्टील का चम्मच, सूती कमीज़ 

उत्तर:  काँच की प्याली, स्टील का चम्मच

प्रश्न 3. निम्नलिखित वस्तुओं का मिलान उन पदार्थों से कीजिए जिनसे उन्हें बनाया जा सकता है। याद रखिए कोई वस्तु एक से अधिक पदार्थों से भी मिलकर बनी हो सकती है तथा किसी दिए गए पदार्थ का उपयोग बहुत-सी वस्तुओं को बनाने में भी किया जा सकता है।

वस्तुएँ पदार्थ
पुस्तक काँच
गिलास लकड़ी
कुर्सी कागज़
खिलौना चमड़ा
जूते प्लास्टिक

उत्तर: 

वस्तुएँ पदार्थ
पुस्तक कागज़
गिलास काँच, प्लास्टिक 
कुर्सी लकड़ी, प्लास्टिक 
खिलौना प्लास्टिक, लकड़ी, काँच
जूते चमड़ा, प्लास्टिक

प्रश्न 4. नीचे दिए गए कथन सत्य हैं अथवा असत्य। इसका उल्लेख कीजिए :

(क) पत्थर पारदर्शी होता है जबकी काँच अपारदर्शी होता है।

उत्तर: असत्य, क्योकि पत्थर अपारदर्शी होता है (इससे आर-पार नहीं देखा जा सकता ) जबकी काँच पारदर्शी (इससे आर-पार देखा जा सकता ) होता है।  

(ख) नोटबुक में द्युति होती है जबकि रबड़ (इरेजर) में नहीं होती।

उत्तर: असत्य, क्योकि इन दोनों पदार्थो में ही द्युति नहीं होती है। 

(ग) चॉक जल में विलीन हो जाता है। 

उत्तर: असत्य, चॉक जल में घुलनशील पदार्थ नहीं है। 

(घ) लकड़ी का टुकड़ा जल पर तैरता है।

उत्तर: सत्य

(ड॰) चीनी जल में विलीन नहीं होती।

उत्तर: असत्य, चीनी जल में विलीन हो जाती है। 

(च) तेल जल के साथ मिश्रणीय है।

उत्तर: असत्य, तेल जल के साथ मिश्रणीय नहीं है बल्कि यह जल की सतह पर तैरता रहता है। 

(छ) बालू (रेत) जल में नि:सादित हो जाता है।

उत्तर: सत्य

(ज) सिरका जल में विलीन हो जाता है।

उत्तर: सत्य

प्रश्न 5. नीचे कुछ वस्तुओं तथा पदार्थों के नाम दिए गए हैं: 

जल, बास्केट बॉल, संतरा, चीनी, ग्लोब, सेब तथा मिट्टी का घड़ा इनको इस प्रकार, समूहित कीजिए : 

(क) गोल आकृति तथा अन्य आकृतियाँ 

(ख) खाद्य तथा अखाद्य

उत्तर:  (क) गोल आकृति – बास्केट बॉल, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा

अन्य आकृतियाँ – जल, चीनी

(ख) खाद्य – जल, संतरा, चीनी, सेब

अखाद्य – बास्केट बॉल, ग्लोब, मिट्टी का घड़ा

प्रश्न 6. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए। जाँच कीजिए और देखिए कि क्या वे तेल अथवा मिट्टी के तेल पर तैरती हैं।

उत्तर: बॉल, लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक के खिलौने, पत्ते, प्लास्टिक की खाली बोतल 

हाँ, ये सभी वस्तुएँ तेल अथवा मिट्टी के तेल पर भी तैरती है। 

प्रश्न 7. निम्नलिखित समूह में मेल न खाने वाला ज्ञात कीजिए : 

(क) कुर्सी, पलंग, मेज, बच्चा, अलमारी 

(ख) गुलाब, चमेली, नाव, गेंदा, कमल 

(ग) एलुमिनियम, आयरन, तांबा, चाँदी, रेत 

(घ) चीनी, नमक, रेत, कॉपर सल्फेट

उत्तर:

(क) बच्चा

(ख) नाव

(ग)  रेत

(घ)  कॉपर सल्फेट


एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 विज्ञान सभी अध्याय तथा पाठ अभ्यास के प्रश्न उत्तर

NCERT Solutions In Hindi Class 6 Chapter Wise

पाठकक्षा 6 विज्ञान पाठ का नाम
पाठ 1भोजन : यह कहाँ से आता है!
पाठ 2भोजन के घटक
पाठ 3तंतु से वस्त्र तक
पाठ 4वस्तुओं के समूह बनाना
पाठ 5पदार्थों का पृथक्करण
पाठ 6हमारे चारों ओर के परिवर्तन
error: Content is protected !!