कक्षा 7 विज्ञान अध्याय 1 पादपों में पोषण


पादपों में पोषण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1: जीवो को खाद की आवश्यकता क्यों होती हैं?

उत्तर 1: सभी जीवो को अपने शरीर के रखरखाव और विकास के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है , जो हमें भोजन से प्राप्त होता है। अर्थात खाद पदार्थ से प्राप्त होता है।

प्रश्न 2: परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए?

उत्तर 2: परजीवी – जो जीव अपना पोषण , परपोषी पादप से प्राप्त करते हैं उन्हें परजीवी कहते हैं जैसे– अमरबेल।

मृतजीवी – जो जीव अपना पोषण , मृत एवं अब गतिक पदार्थ से प्राप्त करते हैं उन्हें मृतजीवी कहते हैं। जैसे– कवक

प्रश्न 3: आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे?

उत्तर 3: हम पत्ती पर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदें डालेंगे, जिससे उसका रंग नीला – काला हो जाएगा। यह नीला–काला रंग पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति को दर्शाता है।

प्रश्न 4: हरे पादपों में खाद संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए। 

उत्तर 4: पादपों की पत्तियों की क्लोरोफिल युक्त कोशिकाएं सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाइऑक्साइड एवं भूमि से जल लेकर, कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करती है। इसे प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।

प्रश्न 5: किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप भोजन के मूलभूत स्रोत है?

उत्तर 5: सभी जीव भोजन के लिए सीधे या परोक्ष रूप से पौधों पर निर्भर करते हैं जैसा कि नियम प्रवाह चित्र से स्पष्ट है:

पादप भोजन के मूलभूत स्रोत

उदाहरण: पेड़ –पौधे – हिरण– शेर–घास (पादप) –कीट–मेंढक–सांप–बाज ।

प्रश्न 6: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें  ……………….. कहते हैं। 

(ख) पादपो द्वारा संश्लेषित खाद का भंडारण  ……………….. के रूप में किया जाता है।

(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे ……………….. कहते हैं।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से  ……………….. लेते हैं तथा ……………….. का उत्पादन करते हैं।

उत्तर 6: 

(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें स्वपोषी कहते हैं।

(ख) पादपो द्वारा संश्लेषित खाद का भंडारण मंड (स्टार्च) के रूप में किया जाता है।

(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे क्लोरोफिल कहते हैं।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं तथा ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।

प्रश्न 7: निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए:

(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप।

(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषम पोषण  दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।

(ग) वे रंध्र, जिसके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान–प्रदान (विनिमय) होता है।

उत्तर 7: 

(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप। अमरबेल

(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषम पोषण  दोनों ही प्रणाली पाई जाती है। घटपर्णी (पिचर पादप)

(ग) वे रंध्र, जिसके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान–प्रदान (विनिमय) होता है। रंध्र (स्टोमेटा)

प्रश्न 8: सही उत्तर पर (✓) का चिन्ह लगाइए

(क) अमरबेल उदाहरण है किसी:

(i) स्वपोषी का।

(ii) परजीवी का।

(iii) मृतजीवी का।

(iv) परपोषी का।

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है 

(i) अमरबेल

(ii) गुड़हल

(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)

(iv) गुलाब

उत्तर 8: 

(क) अमरबेल उदाहरण है किसी: परजीवी का।

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है घटपर्णी (पिचर पादप)

प्रश्न 9: कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए

कॉलम Aकॉलम B
(क) क्लोरोफिल(i) जीवाणु
(ख) नाइट्रोजन(ii) परपोषित
(ग) अमरबेल(iii) घटपर्णी (पिक्चर पादप)
(घ) जंतु(iv) पत्ती
(च)(v) परजीवी

उत्तर 9:

कॉलम Aकॉलम B
(क) क्लोरोफिल(iv) पत्ती
(ख) नाइट्रोजन(i) जीवाणु
(ग) अमरबेल(v) परजीवी
(घ) जंतु(ii) परपोषित
(च) कीटभक्षी(iii) घटपर्णी (पिक्चर पादप)

प्रश्न 10: निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए।

(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।

(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।

(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।

(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।

उत्तर 10:

(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है। असत्य

(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं। असत्य

(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है। सत्य

(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है। सत्य

प्रश्न 11: सही विकल्प चुनिए: पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है?

(क) मूल रोम

(ख) रंध्र

(ग) पर्ण शिराएं

(घ) बाह्यदल

उत्तर 11: रंध्र

प्रश्न 12: सही विकल्प चुनिए: वायुमंडल से मुख्यतः जिस भारत द्वारा पादप का मुंडा अवसर प्राप्त करते हैं, वह है।

(क) जड़

(ख) तना

(ग) पुष्प

(घ) पत्तियां

उत्तर 12: पत्तियां

error: Content is protected !!