NCERT Solutions In Hindi: एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 से 12

एनसीईआरटी – राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (नेशनल कौंसिल ऑफ़ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग) द्वारा प्रकाशित सभी पुस्तके इस उद्देश्य से बनाई गयी है ताकि विद्यार्थियों को सामान्य से लेकर सामान्य विषय की भी अच्छे से जानकारी मिल सके। हम यह भी कह सकते है कि NCERT बुक्स को बच्चो के सम्पूर्ण विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। HindiEdu वेबसाइट पर आप हिंदी में एनसीईआरटी समाधान प्राप्त कर सकते है।

HindiEdu वेबसाइट छात्रो को NCERT Solutions in Hindi उपलब्ध कराती है। यहाँ पर आप कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान प्राप्त कर सकते है वो भी बिलकुल मुफ्त। सभी कक्षाओ के एनसीईआरटी नोट्स को इस बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है कि जो Hindi Medium के छात्र/छात्राएँ है, वो आसानी से सभी विषयो का अध्धयन एकदम सरल भाषा में कर सके और अच्छे अंक प्राप्त कर सके।

एनसीईआरटी समाधान कक्षा 6 से 12 तक

आप सभी NCERT Solutions In Hindi सरल भाषा में HindiEdu पर online पढ़ सकते है। वो सभी जो छात्र NCERT Solutions के बारे में जानना चाहते है इस पेज पर दी गई जानकारी को देख सकते है। यहाँ पर सभी CBSE board के छात्रो के लिए जो कक्षा 6 से 12 में पढ़ते है उनके लिए एनसीईआरटी नोट्स से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध है।

एनसीईआरटी क्या है?

एनसीईआरटी जिसका पूर्ण नाम राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद है, यह भारत सरकार द्वारा 1961 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना के पीछे का उद्देश्य स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना था ताकि सभी छात्र एक समान शिक्षा प्रणाली का लाभ उठा सके। NCERT की official वेबसाइट https://ncert.nic.in है।

CBSE क्या है?

सीबीएसई का पूर्ण नाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) है। यह भारत सरकार द्वारा नियंत्रित सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए राष्ट्रीय स्तर का शिक्षा बोर्ड है। देश में होने वाली अधिकतर सरकारी परीक्षाएं, सभी मेडिसिन और इंजीनियरिंग परीक्षाएं सीबीएसई बोर्ड द्वारा निर्धारित की जाती हैं और पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की किताबों पर आधारित होता है, जिससे छात्र पढ़ते हैं।

एनसीईआरटी और सीबीएसई एक दूसरे से कैसे अलग हैं?

सीबीएसई एक राष्ट्रीय शिक्षा बोर्ड है जबकि एनसीईआरटी एक प्रकाशन निकाय या प्रकाशक (publisher) है। भारत के अधिकांश सीबीएसई स्कूलो में एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों का उपयोग किया जाता है। सीबीएसई हर वर्ष देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करता है, और यह इन स्कूलों को एनसीईआरटी बुक्स के पाठ्यक्रम का पालन करने को कहता है।

एनसीईआरटी समाधान क्या है?

NCERT बुक्स में विषय संबन्धित प्रश्न और अभ्यास प्रश्न होते है। ये प्रश्न या तो पाठ के बीच में हो सकते है या हर अध्याय के अंत में अभ्यास प्रश्नो के रूप में दिये गए होते है। इन्ही प्रश्नो के समाधान को आमतौर पर एनसीईआरटी समाधान कहते है। ये समाधान छात्रों को उनकी परीक्षा की तैयारी में मदद्द करते है। HindiEdu पर आप कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी विषयों के एनसीईआरटी समाधान पढ़ सकते है।

एनसीईआरटी समाधान किस प्रकार महत्वपूर्ण है?

एनसीईआरटी समाधान अनेक प्रकार से छात्रों के लिए लाभदायक है। इन समाधानों में सभी अभ्यास, वैचारिक, दीर्घ और लघु प्रश्नो के उत्तर शामिल होते है। कक्षा 6 से लेकर 12 तक के सभी एनसीईआरटी समाधान छात्रों और शिक्षकों दोनों को लाभ पहुंचाते है।

  • ये आपके doubts को दूर करके आपके आधार को मजबूत बनाते है। 
  • एनसीईआरटी समाधान परीक्षा के पैट्रन के अनुसार लिखे होने के कारण अच्छे अंक प्राप्त करने में और अधिक सहायक होते है। 
  • यह छात्रो को आसानी से प्रश्नो को हल करने की क्षमता प्रदान करते है।
  • ये एनसीईआरटी समाधान परीक्षा की तैयारी के दौरान काम आते हैं क्योंकि सरल होने के कारण प्रभावी संशोधन (revision) की अनुमति देते हैं, जिससे बहुत समय की बचत होती है।
  • ये इसलिए भी छात्रो के लिए लाभदायक होते है क्योकि ये विषय विशेषज्ञों द्वारा उपलब्ध कराये जाते है। 
  • ये एनसीईआरटी समाधान स्कूली परीक्षाओ के साथ-साथ JEE Main, BITSAT, NEET, NSO, NTSE, CAT जैसी अनेक प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के दौरान भी काम आते है। 
  • एनसीईआरटी समाधान आपको परीक्षा में अच्छे अंक लाने में तभी सहायक होंगे जब आप प्रश्नो के अभ्यास और प्रैक्टिस गंभीर रूप से करेंगे।

HindiEdu ही क्यूँ?

  • सभी नोट्स सरल भाषा में लिखे गए है ताकि उनको आसानी से समझा जा सकते। 
  • एनसीईआरटी नोट्स को बेहतर बनाने के लिए उनमे images, diagrams, tables, examples का इस्तेमाल किया गया है। 
  • नोट्स के साथ साथ आप हर chapter के एनसीईआरटी बुक सलूशन भी यहाँ प्राप्त कर सकते है। 
  • हर एक विषय के In-Depth नोट्स लिखे गए है। 
  • ये NCERT Notes CBSE द्वारा प्रदान किए गए पाठ्यक्रम का अच्छे से पालन करके बनाए गए है। 
  • नोट्स इस तरीके से बनाए गए है ताकि विद्यार्थियों के सभी doubts clear हो जाए और वो अच्छे अंक प्राप्त करे।  
  • आप अपने पूरे सिलेबस को कवर कर सकते है।

error: Content is protected !!